श्रीनगर में तापमान शून्य से 3.8 डिग्री नीचे पहुंचा
लद्दाख क्षेत्र के लेह में बुधवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र में सह निदेशक आर. एल. पंडिता ने बताया, "लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 15.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि कारगिल में तापमान शून्य से 7.4 डिग्री नीचे रहा।"
पंडिता ने तापमान में और गिरावट की संभावना जताई। उन्होंने कहा, "रात में आसमान के साफ रहने के कारण तापमान में और गिरावट के आसार हैं। अगले दो से तीन दिनों तक सर्द और शुष्क हवाओं के चलते रहने की संभावना है।"
घाटी में सर्दी और तापमान में आई गिरावट के कारण बुधवार सुबह अधिकतर नलों में पानी जमकर बर्फ बन गया।
उत्तरी कश्मीर के गांदेरबल जिले में रहने वाले 46 वर्षीय इंजीनियर मेहराजुद्दिन ने बताया, "सुबह नल में बर्फ जम जाने की वजह से पाइप को हल्का गरम करना पड़ा। सड़क किनारें छोटे-छोटे गढ्डों में भी पानी जम गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications