वाराणसी विस्फोट : अमेरिका ने की निंदा
भारतीय नागरिकों और घटना के पीड़ितों के प्रति अपनी हार्दिक सम्वेदना प्रकट करते हुए रोमर ने कहा कि "वाराणसी एक ऐसा शहर है, जो वहां के निवासियों की सहिष्णुता और धार्मिक विविधता की स्वीकृति के लिए प्रसिद्ध है।"
ज्ञात हो कि मंगलवार शाम गंगा घाट पर महा आरती के दौरान, सीढ़ियों के बीच छिपा कर रखे एक विस्फोटक के फटने से दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। उस दौरान घाट पर सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
रोमर ने कहा, "इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वालों को कुछ भी हाथ नहीं लगा है। उनका एकमात्र मकसद मौत और तबाही है, जिससे कुछ भी हासिल नहीं होता।"
अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अमेरिका बेगुनाह लोगों पर इस तरह की निर्थक हिंसा और क्रूर हमलों की निंदा करने में भारतीय लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।
रोमर ने कहा, "इस जघन्य अपराध की जांच करने और दोषियों को न्याय के कटघरे में खड़ा करने में भारत सरकार को किसी भी तरह की उचित सहायता मुहैया कराने को हम तैयार हैं।"
रोमर ने कहा कि वह इसके पहले वाराणसी की यात्रा कर चुके हैं और वह गंगा के घाटों पर होने वाली आरती में हिस्सा लेकर बहुत विभोर हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications