पंजाब में मालगाड़ी पटरी से उतरी
एक अधिकारी ने बताया कि अंबाला से लुधियाना जा रही मालगाड़ी धांदरी कलां रेलवे स्टेशन के समीप पटरी से उतर गई और बिजली के खम्भों से टकरा गई। इससे रेल यातायात और बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।
अधिकारी ने बताया कि इस घटना की वजह से अमृतसर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस और गरीबरथ एक्सप्रेस करीब तीन घंटे देर हो गईं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications