पंजाब में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल
बिजली कर्मचारियों के संयुक्त फोरम के अध्यक्ष करमचंद भारद्वाज ने कहा कि बिजली कम्पनियां पावरकॉम और ट्रांसको कर्मचारियों की मांग पूरी करने में असफल रही हैं।
उन्होंने कहा कि अंतिम दौर की बातचीत मंगलवार को हुई थी।
भारद्वाज ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल बादल ने इस साल अप्रैल में पंजाब राज्य बिजली बोर्ड को भंग करने के बाद इसके कर्मचारियों को नई बिजली कम्पनियों में समाहित करने के मांग को स्वीकार किया था। उन्होंने कहा कि इस बात को अभी तक अमल में नहीं लाया गया है। कर्मचारियों को वेतन वृद्धि और दूसरी सुविधाएं भी नहीं मिलीं। वादों को पूरा करने के लिए 10 दिनों की सीमा रखी गई थी, लेकिन छह माह बीत चुके हैं।
उधर पावरकॉम के प्रबंध निदेशक के. डी. चौधरी ने कहा कि मांग पूरी करने के लिए काम चल रहा है, लेकिन प्रक्रिया में समय लग रहा है।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति जारी रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications