असांजे को सहायता उपलब्ध कराएगा आस्ट्रेलिया
सिडनी। आस्ट्रेलिया ने बुधवार को विकिलीक्स के संस्थापक जुलियन असांजे को राजनयिक स्तर पर सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इसके साथ ही वह उस दावे से पीछे हट गया है, जिसमें गोपनीय अमेरिकी राजनयिक संदेश जारी करना अपराध करार दिया गया था।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश मंत्री केविन रड ने कहा है कि असांजे को सभी उचित वाणिज्यदूत सहायता मुहैया कराई जा रही है। असांजे स्वीडन में बलात्कार के आरोपों के सम्बंध में फिलहाल लंदन में पुलिस हिरासत में हैं।
रड ने प्रधानमंत्री जुलिया गिलार्ड के उस दावे को दोहराने से इंकार कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि गोपनीय संदेशों को जारी करना अपराध है। गिलार्ड ने कहा था, "ऐसा करना सरासर गैरजिम्मेदाराना और एक अनाधिकृत कृत्य है।" असांजे के वकीलों ने गिलार्ड की इस टिप्पणी को अपमानजनक करार दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications