आंध्र में 12 की डूबने से मौत
पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार देर रात टाटा सूमो के चालक ने उफनती जलधारा में से वाहन को निकालने की कोशिश की लेकिन वाहन का संतुलन बिगड़ने पर वह पानी में बह गया। वाहन में 16 लोग सवार थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह बचाव कर्मियों ने वेनुकोडा के समीप पित्ताम्बंदा गांव में मैल्लेदावगू झरने से 12 शव निकाले गए।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण पानी का बहाव तेज था इसीलिए चालक को उसे पार न करने की हिदायत दी गई थी, लेकिन उसने इसकी अनदेखी की।
स्थानीय लोगों ने चालक अनिल और अन्य दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। प्रकाशम जिले में अद्दांकी के रहने वाले सभी लोग ग्रामीण करमपुड़ी महोत्सव से घर लौट रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि लापता व्यक्ति की तलाश चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications