2जी स्पेक्ट्रम घोटाला: राजा और सहयोगियों के आवासों पर छापे (लीड-2)
दिल्ली में राजा के 2-ए मोतीलाल नेहरू मार्ग स्थित आवास और तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर छापेमारी की गई।
सीबीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "सीबीआई का एक जांचदल राजा के दिल्ली स्थित आवास पर सुबह सात बजे पुहंचा। राजा के दिल्ली और तमिलनाडु स्थित आवासों पर छापे की कार्रवाई जारी है।"
अधिकारी ने कहा कि घोटाले के सम्बंध में राजा से जल्द ही पूछताछ की जा सकती है।
राजा के पूर्व निजी सचिव आर. के. चंदौलिया, पूर्व दूरसंचार सचिव सिद्धार्थ बेहुरिया, दूरसंचार विभाग के उप महानिदेशक ए. के. श्रीवास्तव और दूरसंचार आयोग के सदस्य के. श्रीधर के आवासों पर भी छापेमारी की गई है।
सीबीआई के चेन्नई स्थित कार्यालय के अधिकारियों ने कहा है कि उन्हें छापे की कार्रवाई की जानकारी नहीं है। राजा के पैतृक पैम्बालूर एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि सीबीआई के अधिकारी सुबह से राजा के आवास पर छापेमारी कर रहे हैं।
तमिलनाडु की प्रमुख विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) ने राजा को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत गिरफ्तार करने की मांग की है।
छापे की इस कार्रवाई को देर से उठाया गया कदम बताते हुए एआईएडीएमके सांसद वी. मैत्रेयन ने कहा कि पूर्व मंत्री को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट में स्पेक्ट्रम आवंटन घोटाले में राजा पर आरोप लगने के कारण उन्हें पिछले महीने इस्तीफा देने के लिए बाध्य होना पड़ा था। सीएजी ने कहा कि इस घोटाले से देश को 58,000 करोड़ से 1.76 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
राजा पर बाजार दरों से कम कीमत पर स्पेक्ट्रम आवंटित करने का आरोप है। इसके चलते देश को अरबों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications