असांजे के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
लंदन में स्कॉटलैंड यार्ड के एक प्रवक्ता ने हालांकि असांजे के खिलाफ कोई नए गिरफ्तारी वारंट मिलने से इंकार किया है। असांजे यौन उत्पीड़न मामले में स्वीडेन में वांछित हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार स्कॉटलैंड यार्ड के प्रवक्ता ने कहा, "जब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक मैं इस बारे में कोई चर्चा नहीं करूंगा।"
बीबीसी और प्रेस एसोसिएशन ने हालांकि सूत्रों के हवाले से बताया है कि असांजे के खिलाफ स्वीडन के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है जो ब्रिटिश अधिकारियों तक पहुंच गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications