जेपीसी की आवश्यकता नहीं : पवार (लीड-1)
पवार ने केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी और अन्य कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, "हमारा रुख स्पष्ट है। जेपीसी की कोई आवश्यकता नहीं है।"
उन्होंने कहा, "संप्रग ने तय किया है कि इस मामले में सामूहिक रुख यही रहेगा कि जेपीसी की कोई जरूरत नहीं है।"
उन्होंने समय से पहले संसद की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किए जाने की सम्भावनाओं को भी खारिज कर दिया।
संसदीय कार्यवाही में 17 दिनों से जारी गतिरोध पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के नेताओं की सोमवार को होने वाली प्रस्तावित बैठक नहीं हो सकी।
संसदीय कार्यमंत्री पवन कुमार बंसल ने कहा कि संप्रग नेताओं की बैठक का नया कार्यक्रम तय किया जाएगा।
2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मसले की जांच जेपीसी से कराने के विपक्षियों की मांग के कारण संसद में गतिरोध जारी है।
विपक्षियों के इस मिले-जुले विरोध के कारण 9 नवंबर से संसद का काम-काज रुका हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications