आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को कमजोर करने का प्रयास : प्रधानमंत्री (लीड-1)
प्रधानमंत्री ने एक समारोह में कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह हमला आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के हमारे संकल्प को कमजोर करने का प्रयास है। आतंकवाद सफल नहीं होगा।"
वाराणसी में मंगलवार शाम को हुए धमाके में एक दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
धमाके के पीड़ितों के प्रति सहानुभूति जताते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "मेरे लिए पीड़ितों के प्रति संवेदना है, हम पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए हर तरीके का कदम उठाएंगे।"
प्रधानमंत्री ने लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करने के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय से धमाके से सम्बंधित एक रिपोर्ट मांगी है। मंत्रालय ने धमाके को कम तीव्रता (लो इंटेनिसिटी) का बताया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications