वाराणसी धमाके के बाद देश भर में अलर्ट

केंद्रीय गृह सचिव जी.के. पिल्लै ने कहा, "धमाका कम तीव्रता का था जिसमें करीब 20 से 25 लोग घायल हुए हैं।"

धमाके की प्रकृति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने आईएएनएस को बताया, "अभी इस बारे में कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है।"

उन्होंने कहा, "देश भर में अलर्ट जारी करने के साथ ही राज्यों को उच्च सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।"

उधर, विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) यू.के. बंसल ने पत्रकारों को बताया कि राज्य पुलिस के प्रमुख ने उन्हें सूचित किया है कि इस धमाके में सात से नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें 'एक या दो विदेशी नागरिक भी हो सकते हैं।'

उन्होंने कहा कि इस धमाके को आतंकी हमला अथवा हादसा कहना उनके लिए 'उचित नहीं' है।

बंसल ने कहा, "दिल्ली, मुम्बई, हैदराबाद और बेंगलुरू में उच्च सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+