वाराणसी धमाके में बच्ची की मौत (लीड-3)
वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आर.पी. सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि धमाके में घायल स्वातिका शर्मा नाम की बच्ची की मौत हुई है। वह मारवाड़ी अस्पताल में भर्ती थी।
धमाके और धमाके के बाद मची भगदड़ में कम से कम पच्चीस लोग घायल हुए हैं। धमाके में एक विदेशी नागरिक सहित छह लोग घायल हुए हैं।
सिंह ने बताया कि घायलों को मारवाड़ी, जिला अस्पताल और हेरिटेज अस्पतालों में उपचार कराया जा रहा है। जिला अस्पातल में भर्ती एक व्यक्ति की हालत नाजुक है।
पुलिस महानिरीक्षक से यह पूछे जाने पर कि क्या धमाके के पीछे किसी आतंकी संगठन का हाथ है। इस पर उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह राष्ट्र विरोधी ताकतों का काम लगता है।
सिंह ने कहा कि धमाके की प्रकृति के बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस जांच में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक धमाके में इस्तेमाल किए गए पदार्थ को घाट की सीढ़ियों के बीच दरार में रखा गया था।
धमाका मंगलवार शाम करीब सात बजे हुआ। इस समय शीतला घाट पर सैकड़ों की संख्या में लोग गंगा आरती के लिए लोग इकट्ठा थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications