आईएसआई को भरोसे लायक नहीं मानते सऊदी अधिकारी : विकिलीक्स
समाचार पत्र 'जसारत' के मुताबिक सऊदी अरब खुफिया एजेंसी में मेजर जनरल खालिद अल हमदान ने अमेरिकी विशेष प्रतिनिधि रिचर्ड हॉलब्रुक के साथ 16 मई 2009 को हुई बैठक में कहा था कि आतंकी गतिविधियों से संबंधित सूचना आईएसआई से साझा करने से पहले उन्हें काफी सोचना पड़ता है।
अल हमदान ने कहा कि सऊदी अरब में पाकिस्तान से संबंध रखने वाले कई आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं, लेकिन उनकी खुफिया एजेंसी को आईएसआई से कभी भी 'पर्याप्त' जवाब नहीं मिला।
एक अन्य लीक राजनयिक संदेश के मुताबिक ब्रिटेन के तत्कालीन प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जो बिडेन के साथ 27 मार्च 2009 को हुई बैठक में कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान को भरोसे में लेना कठिन काम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications