वाराणसी में धमाका, एक विदेशी सहित 25 घायल (लीड-2)

वाराणसी/लखनऊ, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। धर्मनगरी वाराणसी के दशाश्वमेघ इलाके में शीतला गंगाघाट के किनारे मंगलवार शाम हुए एक धमाके और उसके बाद मची भगदड़ में एक विदेशी नागरिक सहित कम से कम पच्चीस लोग घायल हो गए। धमाके में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है।

लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) बृजलाल ने पत्रकारों को बताया, "धमाके में किसी की मौत नहीं हुई है। धमाका कम तीव्रता (लो इंटेनिसिटी) का था। धमाका किस चीज से किया गया, उसके बारे में अभी हम कुछ नहीं कह सकते।"

उन्होंने कहा कि धमाके में एक विदेशी नागरिक सहित सात लोग घायल हुए हैं, जबकि अन्य लोग धमाके के बाद मची भगदड़ में घायल हुए। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज कराया जा रहा है।

लाल ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) वाराणसी परिक्षेत्र ने उन्हें बताया कि धमाके में इस्तेमाल पदार्थ को घाट की सीढ़ियों के बीच दरार में रखा गया था।

धमाके के पीछे आतंकी हाथ होने के सवाल पर बृजलाल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पुख्ता तौर पर कुछ कहा जा सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+