गिलार्ड विकिलीक्स द्वारा तोड़े गए कानून का नाम नहीं बता पाईं
'सिडनी मार्निग हेराल्ड' ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पश्चिमी सरकारें असांजे को रोके जाने की लगातार मांग कर रही हैं, क्योंकि विकिलीक्स लगातार ढाई लाख से अधिक गोपनीय अमेरिकी दस्तावेजों को प्रकाशित कर रहा है।
गिलार्ड से जब यह पूछा गया कि क्या विकिलीक्स या असांजे ने आस्ट्रेलियाई कानूनों को तोड़ा है, तो उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया की संघीय पुलिस इसकी जांच कर रही है।
गिलार्ड ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, "इसकी आधार शिला एक अनधिकृत गतिविधि है।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि लेकिन यह 'आधारशिला' वेबसाइट पर दस्तावेजों को लीक कर रही है, संदेशों का प्रकाशन नहीं कर रही है।
गिलार्ड ने कहा, "यदि कोई अनधिकृत कृत्य नहीं किया गया होता तो यह घटना नहीं घटी होती, विकिलीक्स पर इस तरह की जानकारी नहीं होती।"
व्यापक तौर पर यह माना जा रहा है कि इस लीक के लिए एक अमेरिकी सैनिक जिम्मेदार है, जो पूर्व में हुए खुलासों के लिए पहले से जेल में कैद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications