वित्तीय घाटा 5.5 फीसदी रहने का अनुमान
संसद के दोनों सदनों में मंगलवार को केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए मध्यावधि विश्लेषण पेश किया। इसमें कहा गया है कि साल की पहली छमाही में वित्तीय घाटा को कम करने के लिए तय किए गए सभी लक्ष्य पूरे कर लिए गए हैं।
वित्त मंत्री ने मौजूदा कारोबारी साल के लिए राजस्व घाटा को घटाकर चार फीसदी तक लाने और वित्तीय घाटा को घटाकर 5.5 फीसदी तक लाने का लक्ष्य रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications