उच्च रक्तचाप से लड़ने में मददगार छिपकली का जहर
मेलबर्न विश्वविद्यालय के शोधकर्ता ब्रायन फ्राई कहते हैं कि छिपकली के जहर से ऐसी दवा बनाई जा सकती है जो रक्तचाप के इलाज के लिए असरदार हो सकती है।
शोध में स्वीटजरलैंड, इजरायल और अमेरिका के शोधकर्ता भी शामिल थे। 'जर्नल ऑफ मॉलीक्यूलर एंड सेल्यूलर प्रोटीयोमिक्स' के मुताबिक अब शोधकर्ता दिल की बीमारियों से पीड़ित मरीजों को तुरंत लाभ पहुंचाने के लिए छिपकली के जहर से बनी दवाएं बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
इस पूरे अध्ययन में चार साल का समय लगा। इसमें दुनियाभर की विभिन्न प्रजाति की छिपकलियों के जहर का अध्ययन किया गया।
फ्राई कहते हैं कि इस अध्ययन के दौरान छिपकली की कुछ ऐसी प्रजातियों का पता लगाया गया है जिनका जहर इलाज में कारगर हो सकता है। इसके साथ ही इस अध्ययन में छिपकलियों में जहर प्रणाली के विकास के सम्बंध में भी जानकारी मिली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications