26/11 के संदिग्ध नेपाली युवक को मिली जमानत

मंगलवार को मीडिया में आई खबरों के मुताबिक भारतीय सीमा से सटे नेपाल के सुंसारी जिले में छोटा-मोटा कारोबार करने वाले एक युवक मोहम्मद गुलाम बशीर को इस साल के शुरू में बिहार के कटिहार जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस ने युवक पर आतंकी गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप लगाया, जिसकी परिणति 2008 के मुम्बई आतंकी हमले में हुई।

नेपाल के एक अखबार 'नया पत्रिका डेली' में बताया है कि पटना उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को 35 वर्षीय युवक को जमानत रिहा करने का आदेश दिया।

पिछले सप्ताह अखबार ने यह खबर चलाई थी कि बशीर की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया था, जिसके बाद पत्नी से मिलने वह कटिहार गया था।

उधर पुलिस को कटिहार में कुछ आतंकियों के प्रवेश की खबर मिली थी। जानकारी मिलने पर पुलिस ने बशीर को उसके ससुराल से गिरफ्तार कर लिया और जांच के लिए उसका पासपोर्ट और मोबाइल फोन जब्त कर लिया।

जांच से पता चला कि उसके पास पाकिस्तान का वीजा है। इस पर पुलिस को उस पर आतंकवादी होने का संदेह हुआ।

अदालत का आदेश शुक्रवार को आया है, इसलिए कटिहार के अधिकारियों को यह मंगलवार तक मिलने की संभावना है, जिसके बाद बशीर को बुधवार तक छोड़े जाने की उम्मीद है।

बशीर के सुसराल वालों का कहना है कि बशीर ने लखनऊ से इस्लाम की पढ़ाई की थी और इस्लाम में उच्च शिक्षा की व्यवस्था भारत में नहीं होने के कारण वह उच्च शिक्षा के लिए पाकिस्तान गया था।

उन्होंने बशीर के आतंकी होने के आरोप को बेबुनियाद बताया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+