प्रत्यक्ष कर संग्रह में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी

मंगलवार को जारी सरकारी आंकडे के मुताबिक शुद्ध प्रत्यक्ष कर अप्रैल से नवंबर में 216,628 करोड़ रुपये प्राप्त हुआ है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की इसी अवधि में हासिल 183,822 करोड़ रुपये से 17.85 प्रतिशत अधिक है। यह कर संग्रह बजटीय लक्ष्य 430,000 करोड़ रुपये के पचास प्रतिशत से अधिक है।

उधर, समीक्षाधीन अवधि में निगम प्रत्यक्ष कर संग्रह 22.30 प्रतिशत बढ़कर 138,461 करोड़ रुपये हो चुका है। पिछले वर्ष के इसी अवधि में यह संग्रह 113,210 करोड़ रुपये था।

वहीं, वित्तीय वर्ष 2010-11 के पहले आठ महीनों में व्यक्तिगत आयकर (जिसके तहत प्रतिभूति लेनदेन कर, फ्रिंज बेनेफिट कर और बैंकिंग नकद लेनदेन कर आते हैं) 10.66 प्रतिशत की दर से बढ़कर 77,768 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 70,278 करोड़ रुपये था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+