कयानी के दौरे के बाद तालिबान का हमला
स्थानीय दुनिया टीवी के मुताबिक जब तालिबानी आतंकवादियों ने चार रॉकेट छोड़े तो संयोग से दोनों सैन्य प्रमुख लाडा इलाके में एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कर लौट चुके थे।
चैनल के मुताबिक सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की लेकिन हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
वैसे पाकिस्तान सेना के 'इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स' के प्रवक्ता ने एक वक्तव्य में हमले की खबरों को नकारा है।
पाकिस्तान के थल सेना व वायु सेना प्रमुख अशांत उत्तरी वजीरिस्तान के दौरे पर पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications