एचआईवी संक्रमित पूर्व जर्मन संगीतकार पर मामला दर्ज
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 65 वर्षीय पुरुष 80 के दशक का मशहूर पारम्परिक संगीत समूह 'गोडेविंड' का सदस्य रह चुका है। एचआईवी पीड़ित होने के बावजूद बच्चों के साथ असुरक्षित अवैध संबंध बनाने के लिए उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी तक वह 403 मामलों में आरोपी है।
थाईलैंड के मुख्य पर्यटन स्थल पाट्टाया में मई, 2005 और नवंबर 2009 के बीच उसने युवकों के साथ संबंध बनाए। उसे जर्मनी में दिसम्बर 2009 में गिरफ्तार किया गया था।
जांचकर्ताओं का कहना है कि वह उक्त आरोपी के खिलाफ साक्ष्य जुटा रहे हें। एक जांचकर्ता ने सोमवार को अदालत को बताया कि जर्मनी के उत्तरी इलाके में स्थित उसके घर की तलाशी के दौरान 140 वीडियो टेप बरामद किए गए जिमसें एक वीडियो टेप को थाइलैंड में शूट किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications