हैती में हैजा से मरने वालों की संख्या 2071 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हैती के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा है कि लगभग 91,770 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 43,243 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 41,806 लोगों को हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने कहा है कि इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार आर्टीबोनाइट क्षेत्र इस बीमारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां अब तक 791 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications