संसद के दोनो सदनों की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा में मंगलवार को जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी सदस्यों ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले की जांच संयुक्त संसदीय समिति से कराने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
उधर, राज्यसभा में भी विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications