खाड़ी सहयोग परिषद के पहले दौर की बैठक समाप्त
समाचार एजेंसी 'वैम' के मुताबिक दो दिवसीय सम्मेलन के अंत में जारी किए जाने वाले मसौदे पर भी बैठक में चर्चा की गई।
इससे पहले, सम्मेलन का उद्घाटन सोमवार शाम को यूएई के राष्ट्रपति शेख खलिफा बिन जायद अल नहयान द्वारा किया गया।
उम्मीद की जा रही है कि खाड़ी देशों बहरीन, सऊदी अरब, कुवैत, ओमान, कतर और यूएई द्वारा इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता दी जाएगी। मई 1981 में जीसीसी के गठन के बाद से ही क्षेत्रीय सुरक्षा का मुद्दा सबसे बड़ी चिंता का विषय बन गया है।
बैठक के शुरुआती सत्र को संबोधित करते हुए कुवैत के शेख शबाह अल-अहमद अल-जाबेर अल-शबाह ने सऊदी अरब में हुए आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए आतंकवाद से निपटने में रियाद को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
शेख शबाह ने जीसीसी देशों से सभी तरह की आतंकवादी गतिविधियों का विरोध करने और उनकी निंदा करने का अनुरोध किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications