पर्यटकों को आकर्षित करने गोल्फ कोर्स बनाएगा क्यूबा
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक 'इंटनेशनल एसोसिएशन ऑफ गोल्फ टूरिज्म ऑपरेटर्स' के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर वाल्टन ने कहा कि क्यूबा मनोरंजन के इस क्षेत्र का प्रमुख केंद्र बन सकता है।
पर्यटन मंत्री मैनुएल मैरेरो ने कहा कि मंत्री परिषद ने पहले ही इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अब यह क्रियान्वयन के स्तर पर है।
उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए पूंजी विदेशी निवेश के जरिए और क्यूबा सरकार दोनों स्रोतों से उपलब्ध कराई जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications