संघीय अदालत में 14 फरवरी को होगी राणा की पेशी
फॉक्स न्यूज के मुताबिक राणा को सोमवार को अमेरिकी जिला अदालत में न्यायाधीश हैरी लीनेनवेबर की अदालत में पेश किया गया, जहां उसकी अगली पेशी की तारीख तय की गई।
राणा और पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी हेडली ने नवंबर 2008 में हुए मुंबई हमले में शामिल होने की बात स्वीकारी है। इस हमले में 166 लोग मारे गए थे। दोनों के खिलाफ 'भारत और डेनमार्क में आतंकी साजिश रचने' के मामले में इसी साल 15 फरवरी को आरोप तय किए गए थे।
राणा ने बाद में हालांकि खुद को बेकसूर बताया। उस पर हमलों के लिए सामग्री जुटाने का आरोप है। राणा और हेडली पर डेनमार्क के एक समाचार पत्र पर कथित तौर पर हमले की साजिश रचने का भी आरोप है। इस समाचार पत्र ने पैगम्बर मोहम्मद का एक विवादास्पद कार्टून जारी किया था।
राणा के वकील पैट्रिक डब्ल्यू ब्लेगन ने कहा कि अभी तक इस मामले में राणा के शामिल होने के सबूत नहीं मिले हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications