मिस्र में हुस्ने मुबारक को मिला स्पष्ट बहुमत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक एनडीपी ने संसदीय चुनावों में 508 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसमें से उसने 419 सीटों पर सफलता हासिल की है। आम चुनाव पिछले सप्ताह कराए गए थे। पीपुल्स एसेंबली के लिए मतगणना का अंतिम दौर रविवार को समाप्त हो गया।
वर्ष 2005 में हुए चुनावों में एनडीपी ने 454 सीटों में से 311 पर सफलता हासिल की थी। इस चुनाव में जीत दर्ज करने वाले 166 निर्दलीय उम्मीदवार बाद में एनडीपी में शामिल हो गए थे।
उधर, चुनाव के दूसरे दौर का बहिष्कार करने वाली अधिकांश पार्टियों ने कुल 15 सीट ही हासिल किए हैं जबकि 70 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में 88 सीट जीतने वाली मिस्र की मुख्य विपक्षी पार्टी मुस्लिम ब्रदरहुड इस बार एक भी सीट हासिल नहीं कर पाई है।
देश के चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ जगहों पर ही अनियमितताएं सामने आई जहां कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
आयोग के प्रमुख सैय्यद अब्देल अजीज उमर ने परिणामों की घोषणा करने के बाद कहा, "कुछ अनियमितताओं के बावजूद आयोग चुनाव परिणामों और इसकी पारदर्शिता को लेकर पूरी तरह से संतुष्ट है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications