ब्रिटेन में होगी हिटलर के दुर्लभ चित्रों की नीलामी
लंदन, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मनी के पूर्व तानाशाह और नाजी पार्टी के नेता एडोल्फ हिटलर के द्वितीय विश्व युद्ध के समय के दुर्लभ चित्रों की नीलामी अगले महीने ब्रिटेन में की जाएगी।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इन चित्रों को एनरिक हॉफमैन ने जुटाया है। एकत्र किए गए चित्रों में वर्ष 1934 में नूरेमबर्ग में हुई हिटलर की रैली के दुर्लभ चित्र भी शामिल हैं। वर्ष 1936 में हुए बर्लिन ओलम्पिक और हिटलर तथा इटली के फासीवादी नेता बेनिटो मुसोलीनि के बैठक के चित्र भी शामिल हैं।
नीलामी संस्था जेपी हमबर्ट के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में 900 चित्रों को शामिल किया जाएगा।
प्रवक्ता से यह पूछे जाने पर कि इन चित्रों की नीलामी क्यों की जा रही है तो उन्होंने कहा कि वे छुपाने जैसी चीजें नहीं हैं। चित्रों की नीलमाी 18 जनवरी को की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications