आंध्र में भारी बारिश, 2 मरे, फसलों को नुकसान

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात से हो रही भारी बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है और जनजीवन थम गया है। इसके अलावा तटीय आंध्र में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।

'विशाखापत्तम चक्रवात चेतावनी केंद्र' के मुताबिक यह तीव्र दबाव मछलीपत्तनम से 250 किलोमीटर की दूरी पर केंद्रित है और इसके मंगलवार रात कावली के समीप तटीय क्षेत्र को पार कर जाने की उम्मीद है।

तटीय क्षेत्रों और तेलंगाना में अगल दो दिनों में भारी बारिश के साथ-साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने की भविष्यवाणी की गई है।

उधर, अधिकारियों ने राज्य के सभी बंदरगारों पर चेतावनी जारी करने के साथ ही मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

राजस्व एवं राहत राज्य मंत्री रघुवीरा रेड्डी ने स्थिति की समीक्षा करने के बाद कहा कि किसी भी हालात से निपटने के लिए सेना, नौसेना और राष्ट्रीय आपदा अनुक्रिया बल को तैयार रहने के लिए कहा गया है।

भारी बारिश के चलते प्रकाशम और गोदावरी जिलों में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। राज्य के तटीय जिलों में भारी बारिश हो रही है, जबकि निचले इलाकों में बाढ़ आ गई है। पांच जिलों में 80,000 हेक्टेयर में लगी फसलों खासकर धान की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+