पनबिजली संयंत्र लगाएगी एसईएससी

सीईएससी के उपाध्यक्ष संजीव गोयनका ने पत्रकारों से कहा कि कम्पनी 600-630 करोड़ रुपये की लागत से जरोंग पनबिजली परियोजना का विकास करेगी।

इसे अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी सियांग जिले में स्थापित किया जाएगा। इस पर प्रति मेगावाट सात करोड़ रुपये की दर से खर्च आएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार से जरोंग गांव के सियोम नदी पर बांध बनाने की अनुमति मिल चुकी है।

उन्होंने कहा कि करीब 12 महीनों में पर्यावरण संबंधी मंजूरी मिल जाएगी और 2015-16 तक परियोजना पूरी हो जाएगी।

परियोजना से पैदा होने वाली कुल बिजली का 12 फीसदी हिस्सा प्रदेश को मुफ्त दिया जाएगा।

गोयनका ने कहा कि इस परियोजना को रन ऑफ दि रिवर योजना के तहत बनाया जाएगा, इसलिए पर्यावरण को कोई नुकसान पहुंचने की संभावना नहीं है। रन ऑफ दि रिवर योजना में झील का निर्माण नहीं होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+