ब्रिटिश पुलिस ने असांजे को गिरफ्तार किया (लीड-2)
लंदन की पुलिस 'स्कॉटलैंड यार्ड' ने एक बयान में कहा, "शहर पुलिस की प्रत्यर्पण शाखा के अधिकारियों ने बलात्कार के संदेह में मंगलवार सुबह जूलियन असांजे को गिरफ्तार कर लिया।"
बयान में कहा गया, "जूलियन असांजे को यूरोपीय संघ के गिरफ्तारी वारंट के आधार पर सुबह 9.30 बजे गिरफ्तार किया गया।"
असांजे के वकील मार्क स्टीफन्स ने कहा कि असांजे स्कॉटलैंड यार्ड के अधिकारियों से मिलने के लिए पहले ही तैयार थे। असांजे के खिलाफ सोमवार को यूरोपीय संघ ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था।
बीबीसी के अनुसार आस्ट्रेलियाई नागरिक, असांजे (39) ने अपने ऊपर लगे स्वीडन में दो महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपों का खंडन किया है।
असांजे के संगठन विकिलीक्स ने अपनी वेबसाइट के जरिए अमेरिका के गोपनीय कूटनीतिक दस्तावेजों के खुलासे से भारी उथल-पुथल मचाई है। इससे पहले विकिलीक्स पर ईराक युद्ध और अफगानिस्तान युद्ध से संबंधित अमेरिकी रक्षा विभाग के दस्तावेजों का खुलासा किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications