शीर्ष अमेरिकी कमांडर दक्षिण कोरिया पहुंचे
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने सोमवार को कहा था कि रणनीतिक मसलों पर समन्वय बढ़ाने के लिए मुलेन एक शिष्टमंडल का नेतृत्व करेंगे।
दक्षिण कोरिया की समाचार एजेंसी 'योन्हेप' के मुताबिक मुलेन बुधवार को अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष जनरल हैन मिन कू से मुलाकात करेंगे।
जापान के विदेश मंत्री सेजी मेहारा और दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री किम संग हवान से वाशिंगटन में मुलाकात के बाद क्लिंटन ने यह जानकारी दी।
तीनों नेताओं ने योन्हेपियोंग द्वीप पर उत्तर कोरिया के हमले को 1953 के युद्धविराम समझौते का उल्लंघन बताते हुए इसकी निंदा की। क्लिंटन ने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कि किसी भी हिंसक व्यवहार का तीनों देश मिलकर मुकाबला करेंगे।
दक्षिण कोरिया के साथ अमेरिका ने आपसी रक्षा समझौता किया है। जापान दक्षिण कोरिया में सबसे बड़ा निवेशक और सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications