गुजरात में वकीलों ने किया काम का बहिष्कार
गुजरात उच्च न्यायालय वकील संघ केआह्वान पर यह विरोध किया गया। इस विरोध प्रदर्शन को गुजरात बार काउंसिल का भी समर्थन प्राप्त था।
संघ के अध्यक्ष यतिन ओजा ने कहा, "हम केंद्र सरकार की निष्क्रियता का विरोध कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में उच्च न्यायालय में एक भी न्यायाधीश की नियक्ति नहीं हुई है।
ओजा ने कहा कि मंगलवार को अदालत ने सामान्य रूप से काम किया लेकिन विरोध के तौर पर वकील अनुपस्थित रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications