तृणमूल जेपीसी के पक्ष में
तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने संसद में संवाददाताओं से कहा, "यदि सरकार जेपीसी के लिए राजी होती है, तो अच्छी बात है। लेकिन सरकार का जो भी रुख होगा और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जो भी निर्णय लेंगे, हम उसका समर्थन करेंगे। हम मानते हैं कि प्रधानमंत्री ईमानदार हैं।"
ज्ञात हो कि मोबाइल कम्पनियों को 2008 में दूसरी पीढ़ी (2जी) के दूरसंचार स्पेक्ट्रम आवंटित किए जाने में हुई कथित अनियमितता की जेपीसी जांच कराए जाने की विपक्ष की निरंतर मांग को लेकर संसद के दोनों सदनों को मंगलवार को लगातार 18वें दिन भी स्थगित होना पड़ा है। लेकिन सरकार भी मामले की जेपीसी जांच न कराए जाने को लेकर अड़ी हुई है।
बंदोपाध्याय ने कहा कि तृणमूल, संसद में बने गतिरोध को समाप्त करना चाहती है। उन्होंने कहा, "यदि जेपीसी का गठन होता है, तो अच्छी बात है। लेकिन हम सरकार के साथ हैं।"
तृणमूल के एक अन्य नेता व केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री दिनेश त्रिवेदी ने कहा कि उनकी पार्टी इस मुद्दे पर सरकार के किसी भी रुख का समर्थन करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications