अगवा पोत से बांग्लादेश का सम्पर्क टूटा
'एमवी जहां मोनी' नामक पोत यूनान जा रहा था और उसे रविवार को अरब सागर में अगवा कर लिया गया। पोत पर 26 व्यक्ति सवार थे। चालक दल के 25 सदस्यों और पोत के मुख्य इंजीनियर की पत्नी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि सोमवार अपराह्न् तक उनसे कोई सम्पर्क नहीं किया जा सका था।
समाचार पत्र 'द डेली स्टार' ने सोमवार को कहा कि लुटेरों ने किसी अधिकारी से न तो सम्पर्क किया है और न किसी फिरौती की ही मांग की है।
बांग्लादेश के र्मक टाइल मैरीन डिपार्टमेंट ने कहा है कि 'एमवी जहां मोनी' को सोमाली तट से समुद्र में कोई 1,100 मील की दूरी पर अरब सागर में देखा गया था और वह सोमवार अपराह्न् चार बजे 10 मील की रफ्तार से तट की ओर बढ़ रहा था। विभाग उपग्रह के जरिए पोत की निगरानी कर रहा है।
पोत की संचालक कम्पनी, ब्रेव रॉयल शिप मैनेजमेंट ने कहा है कि उसे रविवार अपराह्न् लगभग 3.30 बजे पोत के सुरक्षा प्रकोष्ठ से संदेश मिला था कि लुटेरों ने पोत पर हमला बोल दिया है।
कम्पनी के महाप्रबंधक महरुल करीम ने कहा, "अपराह्न् लगभग 4.30 बजे हमें दोबारा वही संदेश मिला और अपराह्न् 5.30 बजे तक चालक दल के सदस्यों के साथ सम्पर्क बना रहा, लेकिन उसके बाद हमारा सम्पर्क टूट गया।"
महरुल को अनुमान है कि पोत के सोमाली तट पर पहुंच जाने के बाद लुटेरे फिरौती की मांग कर सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications