पंजाब सिंध बैंक का आईपीओ 13 दिसंबर को खुलेगा
समाचार चैनल सीएनबीसी टीवी-18 के मुताबिक आईपीओ के तहत बैंक कुल चार करोड़ शेयर जारी कर रहा है। आईपीओ 13 दिसंबर को खुलेगा और क्वोलिफाइड संस्थागत निवेशकों के लिए 15 दिसंबर और अन्य निवेशकों के लिए 16 दिसंबर तक खुला रहेगा।
बैंक के कुल चार करोड़ शेयरों में से 20 लाख शेयर बैंक के कर्मचारियों के लिए आरक्षित होगा। शेष 3.8 करोड़ शेयर आम निवेशकों के लिए होगा।
अभी इस बैंक पर सौ फीसदी सरकारी स्वामित्व है। शेयर जारी होने के बाद बैंक में सरकार की हिस्सेदारी घटकर 82.07 फीसदी रह जाएगी। यह कहा जा सकता है कि आईपीओ के जरिए सरकार बैंक की 17.93 फीसदी हिस्सेदारी का विनिवेश करने जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications