नोएडा जमीन घोटाला: नीरा यादव को 4 साल के कारावास की सजा (लीड-2)
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के विशेष न्यायाधीश ए. के. सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की सेवानिवृत्त अधिकारी नीरा यादव को नोएडा में फ्लेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 1994-95 में औद्योगिक भूखंड आवंटित करने में नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया।
फ्लेक्स इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी को भी इस मामले में दोषी पाया गया है और उन्हें चार वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है।
यादव नोएडा स्थित कैलाश अस्पताल को भी अवैध तरीके से जमीन आवंटित करने के मामले में आरोपी हैं।
सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक एस. इस्लाम ने कहा कि वर्ष 1998 में यादव और अवैध तरीके से जमीन आवंटन का लाभ लेने वाले लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामले दर्ज किए गए थे।
नोएडा व्यापारी संघ (एनईए) द्वारा दायर याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद सीबीआई ने यह आपराधिक मामले दर्ज किए थे।
सीबीआई ने इन दोनों मामलों में वर्ष 2002 में आरोपपत्र दाखिल किया था।
मंगलवार को न्यायालय के फैसले के बाद यादव को जेल भेज दिया गया। सर्किल अधिकारी आर. के. सिंह ने कहा, "पूर्व मुख्य सचिव को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications