करजई से बातचीत करने केमरन अफगानिस्तान में

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार राष्ट्रपति कार्यालय में उप प्रवक्ता सियामक हेरावई ने कहा, "केमरन अपराह्न् में राष्ट्रपति करजई से मिलने वाले हैं, और उसके बाद दोनों नेता एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे।"

बीबीसी के अनुसार केमरन सोमवार को दक्षिणी हेलमंड प्रांत पहुंचे थे। वहां उन्होंने ब्रिटिश सैनिकों से मुलाकात की थी और वहां के जमीनी हालातों का जायजा लिया था।

अफगानिस्तान में लगभग 10,000 ब्रिटिश सैनिक तैनात हैं और इनमें से अधिकांश हेलमंड प्रांत में हैं।

बीबीसी ने केमरन के हवाले से कहा है कि ब्रिटिश सैनिकों की अगले वर्ष जल्द से जल्द घर वापसी शुरू हो सकती है।

केमरन ने कहा है कि तालिबान आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई और अफगानी सुरक्षा बलों के प्रशिक्षण में हुई प्रगति से उन्हें ब्रिटिश सैनिकों की वापसी की सम्भावना की उम्मीद बंधी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+