आत्मघाती विस्फोट में बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री बाल-बाल बचे (लीड-1)
इस्लामाबाद, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री क्वेटा शहर में हुए एक आत्मघाती विस्फोट में बाल-बाल बचे। इस विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य जख्मी हो गए।
एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, "बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री असलम रायसानी का काफिला गुजरने के ठीक बाद क्वेटा के सरयाब रोड पर यह विस्फोट हुआ।"
समाचार चैनल 'जियो टीवी' के मुताबिक विस्फोट मुख्यमंत्री के काफिले को निशाना बनाकर किया गया था लेकिन आत्मघाती विस्फोट में देरी के कारण वह सुरक्षित बच गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
बलूचिस्तान के गवर्नर जुल्फिकार मग्सी भी कुछ दिन पहले एक विस्फोट में बाल-बाल बच गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications