'रूस में इस्लाम की शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय की जरूरत'
उत्तरी काकेसस क्षेत्र में मास्को के दूत अलेक्जेंडर ख्लोपोनिन ने सोमवार को कहा, "हमें काकेसस में इस्लामिक अध्ययनों के लिए धर्मनिरपेक्ष विश्वविद्यालय की जरूरत है क्योंकि हमारे पास इस धर्म की मूलभूत शिक्षाएं सिखाने वाले विशेषज्ञ नहीं हैं।"
ख्लोपोनिन ने कहा कि इससे इस क्षेत्र में धार्मिक टकराव रोकने में भी मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा, "आज हम स्टेवरोपोल (दक्षिणी रूस) के विश्वविद्यालयों के शिक्षण केंद्रों में प्रार्थना के लिए विशेष कमरे देखते हैं लेकिन हम उस साहित्य के बारे में नहीं जानते जो कि विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। तब हमें सड़कों पर धार्मिक संघर्ष होने पर आश्चर्य व्यक्त नहीं करना चाहिए।"
काकेसस की बहुसंख्यक आबादी मुस्लिम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications