पत्नी व उसकी बहनों को जलाया
रांची, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। झारखण्ड के धनबाद शहर में एक आदमी ने मंगलवार तड़के अपनी पत्नी व उसकी दो बहनों को आग के हवाले कर दिया है। अग्निकांड में तीनों बहनों की मौत हो गई और आरोपी फरार है।
पुलिस ने बताया 22 वर्षीय रीना, 27 वर्षीय उषा और 24 वर्षीय रीमा सोमवार की रात एक कमरे में सो रही थीं, तभी उषा के पति सोनू कुमार ने कमरे में बाहर से ताला लगाकर उन्हें आग के हवाले कर दिया। तीनों बहनों की मौत हो गई है।
लड़कियों के पिता शिव शंकर प्रसाद का आरोप है कि कुमार ने तीनों बहनों को मारा है क्योंकि वह रीना से विवाह करना चाहता था लेकिन उनका परिवार इसके खिलाफ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications