कश्मीर घाटी के स्कूलों में शीतकालीन अवकाश नहीं
स्कूल शिक्षा आयुक्त/सचिव नसीम लंकर ने ढाई महीने के शीतकालीन अवकाश को रद्द करते हुए कहा, "इस दौरान शिक्षक अपना काम करेंगे और वे अर्जित अवकाश का लाभ लेने के हकदार होंगे।"
घाटी के ज्यादातर शैक्षिक संस्थान 11 जून से चार महीने से भी लम्बे समय तक बंद रहे। घाटी में फैली अशांति और सुरक्षा बलों व प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष के चलते बच्चों की हिफाजत को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद रखा गया था। संघर्ष में 110 लोग मारे गए थे।
लंकर ने कहा, "घाटी के शिक्षकों की लम्बे समय से अर्जित अवकाशों का लाभ लेने की मांग रही है और अब यह मांग पूरी कर दी गई है।"
माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर के सभी सरकारी और निजी शैक्षिक संस्थान खुले रहेंगे जबकि प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में पहले की तरह शीतकालीन अवकाश रहेगा।
घाटी में आधुनिक शिक्षा पद्धति शुरू होने के बाद से पहली बार सर्दी के महीनों में भी स्कूल खुले रहेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications