जगन 45 दिनों में करेंगे नई पार्टी का गठन
कडप्पा के पुलवेंदुला कस्बे में अपने समर्थकों के बीच पहुंचे जगन ने कहा कि राज्य में वर्ष 2014 में होने वाले विधानसभा चुनाव के जरिए सभी राजनीतिक दलों को करारा जवाब दिया जाएगा।
जगन ने कहा कि कडप्पा लोकसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव सेमीफाइनल की तरह होगा।
जगन ने कहा, "मैं 45 दिनों के भीतर नई पार्टी का गठन करूंगा। लाखों लोग आज भी मेरे पिताजी से प्यार करते हैं और उनके द्वारा किए गए विकास के कार्यो की सराहना करते हैं।"
जगन ने कहा, "हम तीन साल कठिन मेहनत करेंगे और फिर 30 वर्षो तक राज्य को एक अच्छी सरकार देंगे।" उन्होंने दावा किया कि उनके पिता की बदौलत ही कांग्रेस केंद्र की सत्ता पर काबिज हुई है।
उल्लेखनीय है कि जगन के साथ-साथ उनकी मां विजयालक्ष्मी ने भी 29 नवंबर को कांग्रेस और विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications