जन्म से ही हैं शिशु के दांत
अब फेयी के जन्म को एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद उनके दो और दांत निकलने लगे हैं। फेयी की मां 25 वर्षीय पैट्रिसिया कॉफील्ड अपनी बेटी के दांतों का विकास देखकर हतप्रभ हैं।
समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक कॉफील्ड कहती हैं, "जब उसका जन्म हुआ तब मैंने उसके नीचे के मसूड़े में दो दांत देखे। अगली सुबह जब मैं उसे स्तनपान करा रही थी तो मैंने तीखा दर्द महसूस किया और देखा कि उसके दो दांत पूरी तरह विकसित थे।"
शिशु के जन्म से पहले ही दांतों के विकास की शुरुआत हो जाती है लेकिन अक्सर शिशु के छह महीने या एक वर्ष का होने तक ये दांत बाहर दिखने शुरू नहीं होते हैं।
दो हजार शिशुओं में से एक शिशु ही फेयी जैसा होता है, जिसके जन्म के समय ही एक या दो दांत हों।
ज्यादातर बच्चों में उनके तीन साल के होने तक उनमें दूध के पूरे 20 दांत होते हैं। बच्चे के पांच साल के होने तक ये दांत गिरना शुरू हो जाते हैं और फिर इनके स्थान पर दूसरे दांत आते हैं।
फेयी का जन्म ब्रिटेन के लंकाशायर के ओर्मस्क्रिक अस्पताल में हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications