शीर्ष रूसी सैन्य अधिकारी भारत दौरे पर
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार मेकारोव भारत के एयर चीफ मार्शल प्रदीप वसंत नाईक और अन्य वरिष्ठ सैन्य कमांडरों से मुलाकात करेंगे। दोनों पक्ष खासतौर से संयुक्त सैन्य अभ्यास 'इंद्र' 2011 की तैयारी पर चर्चा करेंगे।
भारत में अपने प्रवास के दौरान मेकारोव, सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल उत्पादन के लिए स्थापित रूस-भारत के संयुक्त उपक्रम, ब्रह्मोस एयरोस्पेस लिमिटेड और 50वें स्वतंत्र पैराशूट ब्रिगेड का भी दौरा करेंगे। इस पैराशूट बिग्रेड की स्थापना 1941 में की गई थी।
भारत-रूस वर्ष 2003 से ही संयुक्त सैन्य अभ्यास कर रहे हैं। अभी हाल ही में इस वर्ष अक्टूबर महीने में हिमालय में 'इंद्र' संयुक्त अभ्यास आयोजित किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications