दृश्य कलाओं में सहयोग बढ़ाएंगे भारत और पोलैंड

पोलैंड गणराज्य के संस्कृति एवं राष्ट्रीय विरासत मंत्री बोगदान जोदरोजेव्स्की के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय संस्कृति सचिव जवाहर सिरकर के निमंत्रण पर हाल ही में भारत का दौरा किया। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई, जिसमें दोनों देशों ने संस्कृति के क्षेत्र में आपसी अभिरुचि के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक में थिएटर फेस्टिवल ऑफ माल्टा में भारत की सक्रिय सहभागिता पर भी चर्चा की गई। भारत ने वर्ष 2012 में माल्टा में आयोजित होने वाले फेस्टविल में प्रस्तुतिपरक कलाओं और रंगमंच के जरिए सहभागिता बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।

दोनों राष्ट्रों ने अभिलेखागारों के दस्तावेजों के संरक्षण और डिजिटलीकरण, तकनीकी के हस्तांतरण, दोनों देशों में प्रदर्शनियों के आयोजन पर पौलेंड से भारत के अनुभवों को साझा किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+