विकिलीक्स खुलासा : चीन बना पाक आतंकवादियों पर प्रतिबंध के प्रयास में रोड़ा
वाशिंगटन, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। विकिलीक्स ने सोमवार को यह खुलासा किया कि चीन ने पाकिस्तान के कहने पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के भारत के आग्रह पर रोड़े अटकाए थे।
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा दिसम्बर 2009 में हस्ताक्षरित एक गोपनीय दस्तावेज के मुताबिक, "अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान ने सुरक्षा परिषद में चीन से आग्रह कर पाकिस्तान के तीन आतंकवादियों पर संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने की प्रक्रिया को रोकने को कहा था।"
उल्लेखनीय है कि चीन सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य है और इस नाते उसे वीटो का अधिकार है।
दस्तावेजों के मुताबिक, "चीन ने पाकिस्तान के तीन आतंकवादियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के प्रयासों में तकनीकी तरीके से लटका दिया।"
इसमें कहा गया है, "पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी समूहों व ऐसे ही अन्य संगठनों को अंदरूनी समर्थन किए जाने से क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरा है और यह अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान में अमेरिका के सुरक्षा उद्देश्यों में बाधा है।"
इसके मुताबिक, "यद्यपि कि पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारी इन समूहों को समर्थन देने की बात से इंकार करते रहे हैं लेकिन कुछ आईएसआई के कुछ अधिकारी अभी भी कट्टरपंथी संगठनों मसलन तालिबान, लश्कर-ए-तैयबा और अन्य से सम्बंध रखे हुए हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications