नौसेना के गश्ती पोत सुमित्रा का शुभारंभ
समारोह में मुख्य अतिथि आर.के. सिंह (रक्षा उत्पाद), गोवा क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग (रियर) एडमिरल सुधीर पिल्लई एन.एम. (सेवानिवृत्त), जीएसएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक विनीत बख्शी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
गश्ती पोत भारतीय नौसेना की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है और इसे घुसपैठ और सामुद्रिक सम्प्रभुता का उल्लंघन रोकने के काम में तैनात किया जाएगा। पोत का इस्तेमाल समुद्री संचार व्यवस्था, अपतटीय तेल संयंत्रों तथा अन्य अपतटीय राष्ट्रीय सम्पदाओं की सुरक्षा के लिए किया जाएगा।
इसके अलावा सुमित्रा पोत को नौसैनिक बेड़ों की गतिविधियों और उच्च उपयोगी जहाजों की सुरक्षा में भी तैनात किया जा सकता है। पोत की ऊपरी सतह से उड़ानें भरी जा सकती हैं और इस तरह हेलीकॉप्टरों के परिचालन की सुविधा भी पोत पर मौजूद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications