विकिलीक्स खुलासा : लश्कर ने मोदी की हत्या की योजना बनाई थी
वाशिंगटन, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। विकिलीक्स ने रविवार को यह सनसनीखेज खुलासा किया कि मुंबई हमले की साजिश रचने वाले पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की हत्या की साजिश रची थी और उसने इसके लिए दक्षिण भारत के राज्य केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु को अपना मुख्य अड्डा बनाने की योजना बनाई थी।
विकिलीक्स की ओर से 19 जून 2009 को अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के हस्ताक्षरित एक संदेश के जरिए किए गए इस खुलासे में यह भी कहा गया है कि लश्कर भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और नेपाल में बड़े ही खतरनाक तरीके से अपना नेटवर्क फैला रहा है।
इस संदेश में 'नोफोर्न' अंकित है जिसका अर्थ होता है कि विदेश सरकारों के साथ उसे साझा नहीं करना।
लीक हुए संदेश के मुताबिक, "लश्कर का सदस्य शफीक खफा और भारत में इसका सदस्य हुसैन जून की शुरुआत में इसकी तैयारी कर रहे थे।"
इसमें कहा गया है, "मोदी के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम देने की तैयारी की गई थी। इसके लिए प्रशिक्षण शिविर चलाने और कार हमले की योजना थी। हुसैन को भारत में समीर नामक एक आतंकवादी के साथ मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम देना था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications