विकिलीक्स खुलासा : 'भारत ने चीन की शिकायत की थी'
नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। भारत ने चीन के 'आक्रामक रुख' के प्रति अमेरिकी से चिंता जताई थी। वेबसाइट विकिलीक्स ने अमरिकी राजनयिक केबल जारी कर इसका खुलासा किया है।
समाचार पत्र 'गार्जियन' में यह लीक राजनयिक केबल प्रकाशित हुआ है। इसमें बताया गया है कि भारत सरकार ने चीन की आक्रामकता के बारे में अमेरिका से शिकायत की थी।
चीन में अमेरिकी राजदूत जान हंटसमैन ने कहा था कि बीजिंग में भारतीय राजदूत एस. जयशंकर ने 'चीन के अत्यधिक आक्रामक रुख' पर अमेरिकी से सहयोग मांगा था।
केबल में बताया गया है कि भारत के अलावा तीसरी दुनिया के कई राजनयिकों ने भी चीन के इस रवैये की अमेरिका से शिकायत की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications